Tranding

वैशाली पुलिस ने लौटे बारात को वापस बुलाकर कराई शादी...

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के वैशाली थाना अध्यक्ष के सराहनीय प्रयास से घूम कर गई बारात को वापस लाकर विवाह संपन्न कराया गया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अर्जुन पासवान के पुत्री के शादी समारोह में आपसी विवाद के कारण बिना शादी किये ही बारात वापस लौट गई। इसके बाद स्थानीय मुखिया द्वारा घटना की जानकारी वैशाली थाना अध्यक्ष को दी गई।वैशाली थाना अध्यक्ष द्वारा सूचना प्राप्त होते ही लड़का पक्ष के घर जाकर उसके सभी रिश्तेदारों और परिजनों को समझा बूझकर दोबारा बारात लाई गई। वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार की मौजूदगी में खुशनुमा माहौल में विवाह को संपन्न कराया गया।समारोह में पुलिस कर्मियों ने विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी और उनकी नई जिंदगी की शुरुआत को शुभ बनाया। वैशाली पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य से पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग और मजबूती प्रदान करेगी। पुलिस की इस मानवीय पहल से दो घरों में रिश्ते जुड़े ही है। आम जनता और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने जानकारी दिया कि वैशाली थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अर्जुन पासवान के पुत्री के शादी समारोह में आपसी विवाद के कारण बिना शादी किए बारात वापस लौट गई। सूचना प्राप्त होते ही वैशाली थाना अध्यक्ष द्वारा लड़के पक्ष के घर जाकर उसके रिश्तेदार और परिजनों को समझ कर दोबारा बारात लाई गई। वैशाली थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में खुशनुमा माहौल में शादी को संपन्न कराया गया।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026