शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मौत की काली छाया कैसे घेर कर मौत के घाट उतार देती है, यह ऊपर वाले की अजब लीला है,मरने वाले के लिए मौत पीछा करती रहती है,यह कटु सत्य है। इसी क्रम में, संवाददाता को एक घटना के बारे में पता चला है कि एक इंजीनियरिंग की फाइनल वर्ष की छात्र जो अपना बाइक बनवाने के लिए जा रहा था, तभीअचानक पीछे से एक कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया, स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में बागहा के ही अनूमंडलअस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया,हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय उसके रास्ते में ही मौत हो गई,संवाददाता को पता चला है कि मृतक अंकित बहुत होनहार था और कुछ दिनों के बाद ही वह इंजीनियरिंग का प्रमाण पत्र लेकर घर आने वाला था। मृतक की पहचान,बड़गांव निवासी,संजय सिंह के बेटे अंकित सिंह के रूप में की गई है।परिजनों ने संवाददाता को को बताया कि बाइक खराब था,जिसे बनवाने के लिए धक्का देखकर जा रहा था, इसी दौरान टिंगरैया पुल के पास इसकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अंकित को गंभीर बगहा अनुमंडल पहुंचा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया,हालत गंभीर होने पर मुझे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया, अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
बगहा थानाअध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जप्त कर लिया गया है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है,अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है,वहीं नगर थाने के पुलिस ने स्थानीय लोगों सेअपील की है कि अगर किसी ने घटना को देखा हो या टक्कर मारने वाला वाहन चालक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को बताया जाए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026