Tranding

केक और आइसक्रीम की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान..

नौशाद आलम

चौसा, मधेपुरा, बिहार

चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौसा दुर्गा मंदिर के बगल में केक और आइसक्रीम की दुकान में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया । दुकान के प्रोपराइटर अमरजीत कुमार अनुज के द्वारा बताया गया कि बुधवार की रात दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात करीब तीन बजे अचानक मेरे केक और आइसक्रीम की दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी। यह देख वहां मौजूद ग्रामीण के द्वारा सूचना दी। दुकान पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीण की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक 3 फ्रिज , सीसीटीवी कैमरा, कैमरा डिसप्ले, केक, आइसक्रीम , कोल्ड्रिंक्स, का सामान जल चुका था।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026