शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
अज्ञात वाहन के टक्कर से मृत्यु होने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है,प्रतिदिन इस तरह की घटना देखने और सुनने को मिल रहा है,मगर सभी तरह के वाहन चालकों पर नियंत्रण रखने का कोई समाधान नहीं हो रहा है, वाहन चालक बेसुध होकर शराब के नशे में घटना कर रहे हैं,जिससे बेकसुर युवक,बच्चे, महिला,पुरुष,वृद्ध भी मरते जा रहे हैं। घटना के बारे में, संवाददाता को पता चला है कि एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनो चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है,जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत, नरकटियागंज गोंडा मुख्य मार्ग स्थित,नारायण हॉस्पिटल के पास बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर स्थिति में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इसका इलाज चल रहा है
थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र केअहीरवलिया के किशोर राम के बेटे चौधरी राम, धनंजय राम उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है,इसकी सगाई होने वाली थी,दूसरा मृतक शर्मा राम का बेटा गोलू राम उर्फ अजय कुमार राम, उम्र 18 वर्ष बताई गई है। घायल युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के चिंतापुर गांव निवासी,भोला राम के रूप में की गई है।
थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले में परियोजनो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृत् युवक के जख्मी मामा भोलाराम को अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज ले गई जान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया,मृतक के मामा भोलाराम उसके घर पहुंचे थे मामा खून के घर छोड़ने के लिए चौधरी राम और उसका चचेरा भाई गोलू राम एक बाइक पर सवार होकर निकले थे, नगरिया जंक्शन की तरफ जाने के दौरान करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर किसी वाहन ने ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026