Tranding

खेल प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने किया बेहतर प्रदर्शन...

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बांग्लादेश टीम ने हासिल किया गोल्ड मेडल

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से यहां चौगान स्टेडियम में रविवार से तीन दिवसीय आठवीं जूनियर डबल चैंपियनशिप 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने बेहतर खेल में प्रदर्शन किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ट्रॉफी और पदक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक अफजल एवं शहनाज अफजल ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में DUEBALL प्रतियोगिता में विशेष रूप से भारत में बांग्लादेश टीम के साथ फाइनल मैच खेले गए। जिसमें देश भर के युवाओं ने भाग लिया। इसमें बांग्लादेश की टीम विजयी हुई और भारत को सिल्वर मेडल और ट्रॉफी दी गई।

कार्यक्रम आयोजक डॉ. मुनव्वर चौधरी के अनुसार बांग्लादेश को विजेता होने के कारण गोल्ड मैडल एवं ट्रॉफी दी गई। DUEBALL प्रतियोगिता में भारत एवं बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बांग्लादेश ने जीत दर्ज की। विजय टीम को गोल्ड मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही भारत में सिल्वर मेडल और ट्रॉफी प्राप्त की। इसमें पूरे देश भर के स्टेट लेवल पर फाइनल में चुने गए युवाओं ने भाग लिया।

 कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष संदेश दिया गया। जिसे वायु एवं जल प्रदूषण को कैसे रोका जाए पर चर्चा की गई। पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर मुनव्वर चौधरी, डॉ. सरोज खान, सेवा प्रकोष्ठ की शमशाद अली, महिला प्रकोष्ठ की आसिफ अली एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के संभाग संयोजक मिर्जा जफर बैग मिर्जा, आफताब, रईस कुरैशी और कार्यक्रम के आयोजक एवं संगठन के अध्यक्ष मिर्जा मंजूर ने खेल के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित करने पर युवाओं के साथ विचार साझा किए। इस अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित करने वाले स्लोगन लिखे पंपलेट भी वितरित किए गए। साथ ही युवाओं को भारत व बांग्लादेश के बीच जो धर्म को लेकर विवाद है उन पर भी विस्तार से एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026