Tranding

चोरो के हौसले बुलंद एक ही दुकान में दो बार चोरी की घटना को दिया अंजाम..

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में चोरों ने महज दो दिनों के भीतर एक ही दुकान में दो बार चोरी कर किया कारनामा। किराने की दुकान में दो दिनों के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना होने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक निचलौल नगर के कोर्ट मुहल्ले में राहुल गुप्ता के किराने के दुकान पर अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर लगभग 45 हज़ार रुपये और 25 हज़ार किराने का सामान लेकर चंपत हो गए। अगले दिन सुबह जब दुकानदार को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और दुकान के पीछे जहां पर चोरों ने दीवार में सेंध काटकर दुकान में प्रवेश किया था, उसको दुकानदार ने फिर से मरम्मत करा कर प्लास्टर करा दिया लेकिन दुकानदार को क्या मालूम था कि चोर दूसरे दिन भी इसी दुकान को टारगेट किया हैं। बीती रात फिर चोरों ने इस दुकान का सेंध काट कर चोरी की घटना को दूसरी बार अंजाम दे दिया और दो गत्ते में रखा हुआ काजू समेत किराने के समान को लेकर फरार हो गया। एक ही दुकान में लगातार दो दिनों से चोरी की घटना होने से जहां एक तरफ व्यापारी आक्रोशित है वहीं पुलिस के लिए भी चोरों ने खुला चैलेंज दे दिया है। सीओ अनुज सिंह ने बताया कि दो दिनों में एक ही किराने की चोरी की घटना हुई है प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि किसी बैकगेट के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है घटना के अनावरण के लिए एसओजी तथा स्वाट टीम लगाई गई है।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026