Tranding

कामधेनु शक्तिपीठ द्वारा गोविंद गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से किया गया पूजन कार्यक्रम।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

कामधेनु शक्तिपीठ द्वारा गोविंद गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम किया गया l गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए कामधेनु शक्तिपीठ लगातार प्रयासरत है l शक्तिपीठ के राष्ट्रीय प्रभारी गोवत्स स्वामी डॉ विनय जी ने कहा कि हम गौ माता से ही प्रार्थना करते हैं कि हमें आत्म बल दें, जिससे हम भारत में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिला सके l आज कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ और 11:00 बजे तक चला। कामधेनु शक्तिपीठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री केशव कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया।

      गोवत्स स्वामी डॉ. विनय जी ने कहा कि देश में सुख शांति तभी होगी जब गौ माता का सम्मान होगा। राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी डॉ विनय जी ने कहा कि पूरे विश्व में अगर सुख शांति मिलनी है तो उसका एक ही आधार है- भारतीय देसी गाय। अगर गो टेक्नोलॉजी लागू हो जाए तो हमारी बेरोजगारी पूरी तरह से समाप्त होगी, पर्यावरण शुद्ध होगा , कृषि विकसित होगी और लोगों में चरित्र का विकास होगा ।

 भारत अपने परम वैभव को प्राप्त होगा और तब हमारा भारत एक बार पुनः बनेगा विश्व गुरु ।

स्वामी डॉक्टर विनय जी ने नौजवानों से आह्वान किया कि वह कामधेनु शक्तिपीठ के साथ जुड़े और एक आदर्श भारत बनाने में अपना अमूल्यवान सहयोग दें l

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलराम अग्रवाल ने किया और संचालक राजीव कुमार पांडे ने किया l

आभार ज्ञापन श्री आशीष कुमार शर्मा ने किया l

 आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश डॉक्टर पीके पांडेय, विनोद शुक्ला, राघवेंद्र श्रीवास्तव ,ऋषिकेश यादव, प्रदीप अग्रवाल , मारकंडे त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पांडे, श्रवण कुमार मिश्रा ,पूनम कुमारी, सुनीत शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे l

 कार्यक्रम के अंत में गौ माता की आरती के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026