शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दोनों फाइनेंस कंपनी के वसूली कर्मी के द्वारा कर्ज धारकों से राशि वसूल कर गबन करने का मामला दिन प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रहा है।इसी क्रम में,एक फाइनेंस वसूली कर्मी के ने कर्ज धारकों के 2.75 लाख रुपया का गबन कर लिया है। कोर्ट परिवाद के आधार पर कंपनी के रामनगर शाखा के शाखा प्रबंधक,ओम प्रकाश मिश्रा के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है,जिसमें कंपनी के वसूली कर्मी, आदित्य कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।आदित्य कुमार पूर्वी चंपारण जिले का रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव का निवासी बताया गया है। इस संबंध में अपने आवेदन में शाखा प्रबंधक संवाददाता को बताया है किआदित्य कुमार ने 14 ऋणधारकों के पूर्ण चुकता की गई राशि को उनके खाता में नहीं जमा कर गबन कर लिया है।इस संबंध में, बैंक के द्वारा संबंधित कर्मी को नोटिस भेज दी गई है, लेकिन उसने उसका कोई जवाब नहीं दिया। इस राशि का गबन 16 सितंबर 2022 से 7 अप्रैल 2023 के बीच किए जाने की जानकारी शाखा प्रबंधक ने संवाददाता को दी है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026