Tranding

शिक्षक मोहम्मद शब्बीर अंसारी सेवानिवृत्त,दी गई भावभीनी विदाई...

शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते : बी इ ओ राकेश कुमार 

मोरवा / हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले से सटे समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू महमूद पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शब्बीर अहमद अंसारी बीते 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए।इनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में "विदाई सह सम्मान समारोह" का शानदार आयोजन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के शिक्षक उत्तम चक्रवर्ती और संचालन शिक्षक रामा शंकर राम ने बहुत ही बेहतरीन अंदाज में किया।मुख्य अतिथि के रूप में मोरवा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते।समाज में वह अपने आखरी सांस तक अपनी सेवा देते रहते हैं।मोहम्मद शब्बीर अहमद अंसारी आज सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं मगर वह समाज में एक शिक्षक के पद पर बने रहेंगे।मेरी दुआ है कि वह जिस तरह इस विद्यालय में अपनी खिदमत से महमूद पुर के लोगों के दिल में बस गए थे वह हमेशा बसे रहेंगे।वहीं विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद तस्नीम ने संबोधित करते हुए कहा कि शब्बीर सर इस विद्यालय में 1994 में सहायक शिक्षक बन कर आए थे।2014 में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का ओहदा संभाला और यहां से अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं।इस दौरान इन्होंने पूरी नौकरी यहीं से पूरा किया जो महमूद पुर गांव वाले के लिए खुश नसीबी है।इनके सेवानिवृत्त होने पर हम सबको खुशी कम गम ज्यादा है।क्योंकि हम सबके बीच से एक अच्छे शिक्षक जा रहे हैं।इनकी नेक सिफत शख्सियत,वक्त और काम के तयीं पाबंदी काबिले तारीफ है।इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोगों ने भी शब्बीर अहमद के सेवानिवृत्त होने पर कहा कि यहां से इनके नौकरी की शुरूआत हुई और यहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं जो बहुत कम लोगों को नसीब होता है।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका व अन्य गणमान्य लोगों ने शब्बीर अहमद को तोहफे देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते शब्बीर अहमद ने कहा कि मैं इस महमूद पुर गांव का हमेशा कर्ज दार रहूंगा।इसे कभी नहीं भूल सकता।यहां के शिक्षकों का हमेशा सहयोग मिला जो सराहनीय है।सेवा की शुरुआत से लेकर सेवानिवृत्त तक 30 सालों का सफर बहुत ही बेहतरीन गुजरा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र,छात्राओं ने अश्क बार होकर विदाई गीत पेश किए।मौके पर शिक्षक मोहम्मद तस्नीम,उत्तम चक्रवर्ती,विवेक कुमार,मुकद्दस तौहीदी,मोहम्मद शफीकुल्लाह, मोहम्मद निराले,मिथिलेश कुमार दास,शिक्षिका शीनू देववंशी, सुमन कुमारी के अलावा राम शंकर राम,इमदाद अली,विकास कुमार,राम सकल साह,शुभ कांत,फूल हसन,चंद्रशेखर आजाद बी आर पी,प्रेम कुमार,ज्ञान भास्कर, आगाज असलम, गयासुद्दीन, मोबीन रजा,नूर आलम सिद्दीकी, शमसुल हक,मोहम्मद शहाबुद्दीन आदि समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026