Tranding

लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी में आरोपित गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दोनों बैंकों,फाइनेंसियल कंपनियां से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, विभिन्न प्राइवेट,सरकारी बैंकों के द्वारा व्यापारियों, छोटे-बड़े दुकानदारों को लोन दिलाने के नाम पर बहुत सारे फाइनेंशियल कर्मी एवं उसके दलालों के द्वारा लोगों को ठगा जा रहा है,इतना ही नहीं, जिनको लोन दिलाने का सुनहरा सपना दिखाया कर उनसे अग्रिम के रूप में पहले ही लाखों रुपया वसूल कर लिया जा रहा है। इसी तरह की एक घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी, गोविंद कुमार ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है,इसमें हरदिया चौक निवासी, पंकज कुमार उर्फ सोनू कुमार मिश्र, प्रकाश कुमार उर्फ मोनू मिश्रा, श्वेता कुमारी को आरोपित किया गया है। पुलिस ने आरोपित पंकज कुमार उर्फ सोनू मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि वह सीएसपी चलाता है,आरोपित द्वारा उसे फोन कर बताया गया कि वह लोन दिलाने का काम करते हैं,दोनों आरोपितों ने लोन दिलाने के नाम पर ₹2 लाख की मांग की,आरोपित ने कहा कि वह चोलामंडल फाइनेंस कंपनी से उसे लोन दिला देंगे,वह झांसे मेंआकर ₹2 लाख दे दिया,साथ में एक सादा चेक दे दिया,आरोपित ने विभिन्न कंपनियों के लोन दिलाने वाले साइट को भी दिखाकर भरोसा हो जाने पर दोनों ने बताया कि आपका 92 लाख 16 हजार 590 रुपए का लोन पास हो गया, इसके एवज में रुपया देने पड़ेंगे,आरोपी ने उनसे 30 लाख रुपया अपने खाते से अन्य के खाते में पैसा मांगे उसके बाद पैसा उसको खाते में आज तक नहीं आया, आश्वासन देता रहा,अपने घर बुलाकर उसके खाते में रुपया आने की सूचना दी,महीना गुजर जाने के बाद भी उसके खाते में 30 लाख रुपया नहीं आया,तो बहुत जबरदस्ती से मांगने पर उसने ₹1लाख लौटा दिया।पीड़ित ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी,थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस घोटाले के मुख्यआरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है,शेष लोगों को पकाने हेतु छापेमारी की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026