रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार
बेटी के जन्मदिन मनाने के दौरान युवाओं द्वारा नाचने गाने पर गांव के ही दबंग लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना घटित हुई हैं, जिसमें चार लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई हैं। घटना से जुड़े लोग महादलित परिवार के हैं। घटना जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के बैजनबीघा गांव की हैं, जहां बीते रात अलका देवी के नौनिहाल बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान महिलाओं व युवको द्वारा नाचने गाने का कार्यक्रम चल रहा था।इसी दौरान गांव के चंद दबंग युवकों द्वारा अपशब्द कहे जाने की बात हुई ।कार्यक्रम में शामिल लोगों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर कई महिलाओं व पुरुषों को साथ बुरी तरह मारपीट किया गया।इस क्रम में महादलित परिवार की सरिता देवी,अखिलेश कुमार, पुतुल देवी, मुन्ना मांझी समेत अन्य लोग जख्मी हो गए है। घटना के बाद पीड़ित लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति/जनजाति थाना चंदौती में पहुंचकर अपनी फरियाद की हैं। इस बाबत अनुसूचित जाति जनजाति थाना इंचार्ज मुकेश कुमार से पूछे जाने पर इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की हैं। स्थानीय दबंग लोगों द्वारा इस तरह की मारपीट किए जाने के बाद महादलित पीड़ित परिवारों में भय एवं दहशत का माहौल बना हैं। बताया जाता है कि मारपीट करने वाले एक खास समुदाय के हैं तथा शराब के नशे में धुत थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026