Tranding

परतावल हाजी ज्वेलर्स की दुकान में नकब काटकर लाखों की चोरी।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत परतावल से पनियरा मुख्य मार्ग पर स्थित हाजी ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने नकब काटकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

नगर पंचायत परतावल का मुख्य चौराहा परतावल पनियरा मार्ग पर बीती रात अज्ञात चोरों ने हाजी ज्वेलर्स की दुकान पर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे को तोड़ते हुए डीवीआर को भी उठा ले गये। घटना की वारदात में एक अज्ञात चोर की हरकत कैमरे में कैद हुई है। परतावल पुलिस चौकी के पास चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीच चौराहे पर स्थित हाजी ज्वेलर्स के दुकान के ताले तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनो के साथ नगदी उड़ा ले गए। गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं चोर पकड़े न जाए, इसके लिए उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए।

चोरी के घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपने पुलिस बल से तैनात हो कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए है। हाजी ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि रोज की तरह वो शाम को दुकान बंद करके घर चले गये थे। अगली सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने जब दुकान पर आकर देखा तो हक्का बक्का रह गये।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के साथ मोबाइल फॉरेंसिक टीम, एसओजी टीम और स्वाट प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिए।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संज्ञान में है, और मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की कैद में होंगे।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026