Tranding

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन ग्रामों में चकबंदी के संबंध में विरोध हैं, उन ग्रामों में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के साथ हर सप्ताह एक-एक ग्राम में बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। पड़ताल के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्होंने चकबंदी प्राधिकारियों से कहा कि चकबंदी के कार्यों को नियमानुसार सुनिश्चित किया तथा मानक कारगुजारी व वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित किया जाय। नए प्रसार के तीन गांव की कार्ययोजना 02 दिवस के अंदर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान चकबंदी प्राधिकारियों को मौके पर जाकर लोगों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि चकबंदी कार्यों को समय से संपादित किया जाय। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में चकबंदी के मामलों में प्रभावी पैरवी की जाय। बैठक में धारा-9, धारा-10 एवं धारा-10 की प्रगति में किए गए कार्यों की प्रगति ठीक पाई गई।

   बैठक में उपसंचालक चकबंदी श्री धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री सचेंद्र कुमार सिंह व श्री नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026