Tranding

मजदूर की रहस्यमय मौत के खिलाफ बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना...

मृतक सत्येंद्र मंडल यूपी के फर्रुखाबाद जिले में ईट भट्टे पर करता था काम 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक ईट भट्ठा पर कमाने गए मजदूर की रहस्यमय मौत के खिलाफ जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर दोषी भट्ठा मालिक के ऊपर अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।धरना में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित परिवारों ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौपा हैं, जिसमें पीड़ित परिवार को तत्काल पारिवारिक लाभ की राशि का भुगतान करने, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने,कबीर अंत्येष्टि की राशि का भुगतान करने,मृतक के विधवा को तत्काल विधवा पेंशन मुहैया कराने, नौनिहाल बच्चों को उचित पोषण व शिक्षा की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।धरनार्थियों ने कहा कि घटना के पश्चात स्थानीय बाराचट्टी थाना द्वारा सूचना के बाद भी कोई सुनवाई नहीं किया जाना मानवता के लिए कलंक हैं धरना में शामिल प्रमुख लोगों में लोकमंच के निदेशक फादर अंटो,समाजसेवी हरेंद्र सिंह भोक्ता,बृज रविदास, रामाशीष पासवान समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।गौरतलब है कि मृतक सत्येंद्र मंडल इसी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के बुमेर पंचायत अंतर्गत धनावां गांव का रहने वाला था,जो यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कंपेल थाना अंतर्गत रुदाईन गांव में स्थित ईट भट्टे पर मजदूरी करने गया था। जहां उसकी रहस्यमय मौत बीते एक दिसंबर 2024 की रात हो गई तथा ईट भट्टे के मालिक ने शव को मृतक के पैतृक गांव पहुंचा कर फरार हो गया।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026