वाहन जांच में,3 लाख,35 हजार 500 का जुर्माना वसूल,गाड़ी जब्त।
ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश के आलोक में 24 घंटे के अंदर पुलिस छापेमारीअभियान में 43अपराधियों को गिरफ्तार किया है,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 3 लाख 34 हजार 500 का जुर्माना भी वसुल किया गया है,इस दौरान पुलिस ने तीन बाइक को भी जप्त किया है।पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी,सुनील कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से 38 को न्यायिक हिरासत में जेल
भेज दिया गया है,इसमें पुलिस के 22 वारंटी को गिरफ्तार किया है,जबकि 17 गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया है।
मटियारिया थाना क्षेत्र के लक्ष्नवता गांव से बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त किया,जबकि चालक होदाडुमरा निवासी, अताउल्लाहअंसारी का 19 वर्षीय पुत्र,टीपू सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।नौतन पुलिस ने शिवराजपुर में वाहन जांच के दौरान एक कार से 17 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है, शराब की मात्रा146.88 लीटर बताई जा रही है।थाना अध्यक्ष,राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है,उनकी गिरफ्त हेतु छापेमारी की जा रही है,जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.