नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन मे, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश कुमार अरूण मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/24 धारा 147,148,149,323,504,506,307,325 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त सोहनलाल गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 23.03.2024 को अभियुक्तगण द्वारा मकान निर्माण की बात को लेकर वादी मुकदमा को जान से मारने की नियत से मारपीट कर घायल कर देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.