शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।इस हेतु लगातार सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है,इसी कड़ी में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनाअंतर्गत जिले के चनपटियाअंचल(बीबी आमना वक्फ इस्टेट संख्या-1523)में 560 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यकआवासीय विद्यालय का निर्माण शीघ्र होगा।अल्पसंख्यक आवासीय भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन की राशि रू0 5047.74 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति सरकार द्वारा प्रदान कर दी गयी है।इस संदर्भ में माननीय मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार,मो0 जमा खान ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की हितैषी है। सरकार ने पश्चिम चम्पारण जिले के अल्पसंख्यकों को बड़ी सौगात दी है।आवासीय विद्यालय भवन बन जाने से यहां के अल्पसंख्यक बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत मदद मिलेगी। बच्चों का भविष्य उज्जवल एवं बेहतर बनाने की दिशा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026