Tranding

एक अनियंत्रित ट्रक ने 7 बाइक को रौंदा, बाइक चालक बाइक छोड़कर जान बचाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने 7 बाइक सवार को रौंद कर सकते में डाल दिया,तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक को आते देख सभी बाइक सवार ने अपनी अपनी गाड़ी छोड़कर अपनीअपनी जानब चाई,नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी, इस घटना से अफरा तफरी मच गई ,ट्रक चालक मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शनिचरी थाना क्षेत्र अंतर्गत,बेतिया लोरिया नेशनल हाईवे स्थित, बहुअरवा गांव के पास की बताई गई है। NH 727 पर एक ट्रक बेतिया से लौरीया की तरफ जा रहा था,तभी ट्रक का पहिया ब्लास्ट कर गया, जिससे ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा,और सड़क किनारे खड़ी 7 बाइक को घसीटते हुए थोड़ी दूर ले जाकर रुक गया।

इस घटना से सभी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, बनने लायक भी नहीं,यह बाइक अब किसी काम का नहीं रहा,इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना की सूचना स्थानी लोगों ने पुलिस को दी,सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना कि किस्मत अच्छी थी कि किसी की जान नहीं गई,नहीं तो जिस तरह से ट्रक बेलगाम था बड़ा हादसा हो सकता था, घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026