यज्ञ 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक सवा महीने तक चलेगी
धनंजय शर्मा
सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश
जनपद में "108 कुंडीय अद्वैत शिव शक्ति कोटि होमात्मक श्री "राजसूय महायज्ञ" सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के प्रख्यात श्री बनखंडी नाथ (श्री नागेश्वर नाथ महादेव) मठ डूहां में कल 11 दिसंबर बुधवार से भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगी।जो 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक पं० रेवती रमण तिवारी यज्ञाचार्य के नेतृत्व में 51 याज्ञिक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी।
दिसंबर और जनवरी के मध्य सवा माह तक चलने वाले राजसूय महायज्ञ की तैयारी पूर्ण हो गई है।उक्त जानकारी अध्यक्ष अद्वैत शिव शक्ति परमधाम डूहां के परिवज्रकाचार्य ईश्वर दास जी ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) ने दी है।
सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत सरयू नदी के किनारे स्थित श्री बनखंडी नाथ डूहां बिहरा में 108 कुंडीय अद्वैत शिव शक्ति कोटि होमात्मक श्री राजसूय महायज्ञ के 5 मंज़िले यज्ञ मंडप में भूतल पर 108 हवन कुंड 100 × 100 फीट के वर्गाकार में, 60 फीट ऊंचा बना हुआ है। लोक हितार्थ होने वाले इस राजसूय महायज्ञ में आसपास के जिलों सहित पड़ोसी राज्यों तथा विदेशों से भी साधु-संत और श्रद्धालु भक्तों की पहुंचने की संभावना है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026