धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड (बलिया) उत्तर प्रदेश
संसार में चल रहे कलिकाल के प्रथम चरण में क्षेत्र के ग्राम डूहा विहरा में 40 दिवसीय 108 कुण्डीय कोटि होमात्मक अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ का शुभारम्भ जल कलश यात्रा निकाल कर बुधवार से प्रारम्भ किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुवे आयोजक टीम के अध्यक्ष (यज्ञाध्यक्ष) देवेंद्र सिंह ने बताया कि 40 दिवसीय इस 108 कुण्डीय कोटि होमात्मक अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ,पूर्व में जन कल्याण के लिए राजसूय महायज्ञ त्रेता युग के प्रथम चरण में सूर्यवंशी राजा हरिश्चन्द्र ने अयोध्या में और अजातशत्रु महाराज युधिष्ठिर ने द्वापर युग के अंतिम चरण में खाण्डव प्रस्थ की राजधानी इन्द्रप्रस्थ (दिल्ली) में किया था। वही राजसूय महायज्ञ कलियुग के प्रथम चरण में अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहां के परिबज्रकाचार्य स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी जो मेरे गुरु हैं कि प्रेरणा से सरयू नदी के दक्षिण पवित्र तटवर्ती स्थल ग्राम डूहां विहरा में जन सहयोग से शुरु किया गया। जो 11 दिसम्बर से आगामी 19 जनवरी तक जारी रहेगा। इस पुण्य के महासागर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तों को आने और पुण्य का भागी बनने तथा ईश्वर से आशीवार्द पाने की अपील की गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026