Tranding

द्वितीय मन्नू लाल श्रीवास्तव स्मृति जिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ उद्घघाटन।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

द्वितीय मन्नू लाल श्रीवास्तव स्मृति जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घघाटन विजय चौक स्थित एस एस एकेडमी के प्रांगण में मुख्य अतिथि विनीत कुमार सिंह अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व विशिष्ट अतिथि कनक हरि अग्रवाल डॉ निशि अग्रवाल प्रिंसिपल एस एस एकेडमी जितेंद्र सिंह सचिव गोरखपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा स्व. मन्नू लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस प्रतियोगिता मे प्रमुख खिलाडी विष्णु देव यादव संजय सिंह अयांश सिंह आर्यन सोहम मित्तल सम्मयक सिंह प्रतिभाग कर रहे है।

आज सम्पन्न हुए प्रथम चक्र के उपरांत जूनियर वर्ग में अर्यान्श आर्यन सोहम मित्तल अयांश सिंह शिवांश चौरसिया सम्यक सिंह अपने वर्ग में आगे चल रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनीत कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज से बच्चों में चतुर्दिक विकास होता है जो बच्चों के भविष्य में हर क्षेत्र में उपयोगी होता है।

प्रतियोगिता के आयोजक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव रंजना श्रीवास्तव डॉ रमेश चंद्र डॉ सुरेश सिंह मुख्य अभियंता अमित शंकर सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
244

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.