मिशन शक्ति से नारियां हो रहीं सशक्त- जगदंबिका सिंह
नारी का सबसे बड़ा हथियार मिशन शक्ति- डॉ0 राकेश कुमार तिवारी
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में मिशन शक्ति के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, अधिवक्ता, चिकित्सक, खिलाड़ी, शिक्षिका तथा अन्य किरदारों के द्वारा देश की सेवा में समर्पित होने के लिए अपना जज्बा दिखाया। शिक्षक डॉ0 राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश दिया है कि मिशन शक्ति योजना निश्चित ही नारी शक्ति के लिए रामबाण है। इसके माध्यम से नारियों को सशक्त होने में अत्यंत सहयोग प्रदान हो रहा है। निश्चित रूप से मिशन शक्ति एक ऐसा हथियार है जिससे नारियों में शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन की भावना जागृत हो रही है। कार्यक्रम का संयोजन सविता सिंह, सिंपल कुमारी, समीक्षा त्रिपाठी एवं पूनम सिंह तथा निर्देशन डॉ0 राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति से निश्चित रूप से नारियां सशक्त हो रही हैं। इसके माध्यम से उनकी क्षमता और उत्साह का भी वर्धन हो रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 हरिन्द्र यादव, डॉ0 पंकज कुमार गुप्त, सूर्य प्रकाश गुप्त, रामसुखी यादव, तबारक अली, अखिलेश कुमार मिश्र, निर्मला चौधरी, विवेकानंद त्रिपाठी सहित शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.