प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
सर्व सम्बन्धित की जानकारी हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी किया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित होने वाली वर्ष 2025 की इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निम्नांकित कार्यक्रमानुसार दो चरणों में अंकित मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में कराया जाना प्रस्तावित है-
प्रथम चरण की परीक्षा दिनांक-23 जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2025 तक निम्न लिखित मंडलो के जनपदो में होंगी-
मण्डल का नाम-
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती
द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक - 01 फरवरी, 2025 से 08 फरवरी 2025 तक निम्नलिखित मंडलो के सभी जनपदो में होंगी...
मण्डल का नाम-
अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर..
संबंधित प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता हैँ की
1- प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षाओं की शुचिता को बनाये रखने के उद्देश्य से प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सी०सी०टी०वी० की निगरानी में सम्पादित कराना होगा। साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखी जायेगी ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके।
2- हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पन्न करायी जायेंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।
3- हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर आनलाईन अपलोड किये जायेंगे। प्राप्ताकों को अपलोड किये जाने हेतु दिनांकः 10 जनवरी 2025 से वेबसाईट क्रियाशील हो जायेगी।
4- विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांकः 04 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 के मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।
5- विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं दिनांकः 11 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 के मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.