धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड (बलिया) उत्तर प्रदेश।
पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में चोटिल बेल्थरारोड निवासी मनीष गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता (नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख)की आजमगढ़ में इलाज के दौरान आज रविवार को करीब 10 बजे मौत हो गई। इससे पूर्व अमित मद्धेशिया उर्फ धन जी (24) पुत्र अंजनी मद्धेशिया निवासी बेल्थरा रोड की मौके पर ही घटना के समय मौत हो गई थी।
दर्द विदारक दो दो मौतों के हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट गया गया।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की भोर में निजी क्रेटा कार से नैनीताल से वापस आते समय एक कंटेनर में पीछे से भीड़ गई थी।बताया जा रहा है कि यह घटना चालक के आँखें झपकने के कारण हुई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.