खिचड़ी मेले में दिखा छात्र/छात्राओं का सेवा भाव
नवनीत त्रिपाठी
चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई छत्रपति शिवाजी इकाई एवं महाराणा प्रताप इकाई तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वाधान में गोरक्ष प्रांत, चौक बाजार, महराजगंज में गोरक्षनाथ मन्दिर परिसर में मन्दिर के अंदर, बाहर, मेले में एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. रामपाल यादव ने सभी कैडेटों एवं स्वयंसेवकों तथा स्वयंसेविकाओं को उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
महाविद्यालय द्वारा कैडेट व स्वयंसेवकों की ड्यूटी दिनाँक-14/01/2025 एवं दिनाँक-15/01/2025 के लिए लगाई गई है जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं और कैडेट्स पूरे मनोभाव से लगन एवं निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ का निर्वहन किया।
उक्त सूचना महाविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सरोज रंजन ने दी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.