परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में आज रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। प्रयोगात्मक परीक्षा लेने आये परीक्षक पंकज कुमार तिवारी ने सभी बच्चों की परीक्षा ली और जिओ लोकेशन पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि 3 फरवरी को भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा और 4 फरवरी को जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हो चुकी है और आज रसायन विज्ञान की भी प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.