जमशेदपुर, झारखंड।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की जिला पूर्वी सिंहभूम इकाई का पुनर्गठन आज साकची, हाजी अब्दुल रहीम कॉम्प्लेक्स स्थित जिला कार्यालय में किया गया। यह पुनर्गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा के नेतृत्व तथा उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मधु देवी, महिला विंग महासचिव नीतू दुबे, प्रदेश सचिव आतिफ खान, कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान और जिला के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व की कमिटी को बहाल रखने का निर्णय लिया। इस दौरान पुनः श्री अनिल कुमार मौर्य को जिला अध्यक्ष , अभिषेक कुमार को कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
नई जिला कमिटी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहम्मद कलीम खान, उपाध्यक्ष: कमलेश गिरी, महासचिव: बिपिन पाण्डेय, सचिव: अमित कुमार, आनंद प्रसाद व सैसब सरकार (शानू), कोषाध्यक्ष: आतिफ खान, उपकोषाध्यक्ष: मोहम्मद कलीम खान, प्रखंड सचिव: लक्ष्मण राव, मंडल अध्यक्ष: बदरुजम्मा, ब्लॉक प्रमुख: विनोद लकड़ा इसके अलावा, संदीप कुमार महतो, मनीष कुमार ओझा, विश्वजीत सिंह, पुलकर, सुमन नश्कर, जय कुमार दास, पंकज कुमार, सैकत घोष और राजेश कुमार मुखी को जिला सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकार हितों और संगठन के आगामी कार्यों पर विचार-विमर्श किया और इसकी मजबूती के लिए संकल्प लिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.