सम्मेलन में देश विदेश के पत्रकार होंगे शामिल।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा, गोरखपुर में हुई। बैठक में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सातवें अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी औरंगाबाद (छत्रपति शिवाजी महाराज नगर), महाराष्ट्र की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि 16 फरवरी 2025, दिन - रविवार, स्थान - मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर सभागार,औरंगाबाद (छत्रपति शंभाजी नगर), महाराष्ट्र, भारत में आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के पालकमंत्री माननीय संजयजी सिरसाट, कैबिनेट मंत्री माननीय अतुलजी सावे, जालना सांसद माननीय कल्याण जी काले एवं विधायक औरंगाबाद मध्य माननीय प्रदीप जायसवाल जी अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।
इस कार्यक्रम में विदेश व देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, हैदराबाद, तेलंगाना से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, झारसुगड़ा, उड़ीसा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, रांची, झारखण्ड से प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा व महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, जबलपुर, मध्य प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अश्फाक आरिफ खान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से अवध प्रदेश अध्यक्ष मो. अनवारुल हक, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष से शाकिब अनवर, आनन्द, गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, रौतहट - नेपाल से मध्यान्ह नेपाली दैनिक के मधेश प्रदेश प्रोविजनल एडीटर इस्तेयाक अहमद व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व कपिलवस्तु से वरिष्ठ पत्रकार शमशुल खान आदि अपनी टीम के पत्रकारो के साथ शामिल होंगे।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, मंडल अध्यक्ष गोरखपुर रफ़ी अहमद, गोरखपुर जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिला महासचिव गोरखपुर डॉ. शकील अहमद, मोहम्मद आजम, संस्थापक सदस्य मो. इरफानुल्लाह खान, श्रवण कुमार गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, मोहम्मद अहमद खान, अजमेर खान, अंशुल वर्मा, रमाशंकर गुप्ता, सतीश मणि त्रिपाठी, ललित सिंह, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद, आजाद खान, सुनील कुमार भारती, जुबेर आलम आदि उपस्थित रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.