Tranding

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई ने भव्य होली मिलन समारोह का किया आयोजन

जमशेदपुर, झारखंड। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूम की ओर से अब्दुल रहीम कॉम्प्लेक्स, साकची स्थित जिला कार्यालय के सामने भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश सचिव आतिफ खान और प्रदेश महासचिव महिला विंग नीतू दुबे के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में संगठन की महिला विंग राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा रांची से विशेष रूप से उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मुख्तार आलम खान, समाजसेवी एवं बिजनेसमैन सौरभ विष्णु, IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परमानंद मोदी, मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के संस्थापक पी. के. मुरली, हिन्द आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. ताहिर हुसैन, सर्जन डॉ नीलोफर अहमद, डॉ. दीपक मिश्रा और समाजसेवी इमरान (तूफानी) कार्यक्रम में शामिल हुए।

देश की शान एवं गौरव का प्रतीक पूर्व सैनिकों में सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक कुमार श्रीवास्तव और मिथिलेश सिंह तीनों सेनाओं के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। 

होली मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने मुख्य रूप से कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकारों के हित में आठ सूत्री मांग रखी है। जिसका मुख्य उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून बनवाना है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करके ज्ञापन सौपने की बातें साझा की हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून झारखण्ड सहित देश के अन्य राज्यों में भी लागू होना चाहिए, जिससे की पत्रकार सुचारु तरीके से समाज में अपना कार्य कर सकें। दूसरी मुख्य मांग पत्रकारों को टोल टैक्स में सुविधा प्रदान की जाए । सरकारी एवं निजी अस्पतालों में पत्रकारों के इलाज में प्राथमिकता दी जाये। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितों के लिए अन्य समस्याओं पर भी अपना विचार व्यक्त किया। 

सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में होली के महत्व और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कमलेश गिरी ने किया।

इस होली मिलन समारोह में आदित्यपुर की भोजपुरी होली मंडली, जिसका संचालन मथुरा प्रसाद द्वारा किया गया, मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मंडली ने पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। झाल और मंजीरा जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि ने उत्सव का माहौल और भी रंगीन बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने भी इस प्रस्तुति का आनंद लिया।

समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्थानीय जिला प्रशासन, गंगा हॉस्पिटल के ऑनर डॉक्टर एन सिंह, दया हॉस्पिटल के डायरेक्टर मुमताज अहमद, गल्फ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर शेख फ़रीदुल्लाह, डॉक्टर सुबोध कुमार का भरपूर सहयोग रहा। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गिरी, कलीम खान, सचिव आनंद प्रसाद के साथ सहयोगी सदस्य जय कुमार दास और विश्वजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही गणेश माझी, बदरुज्जमा, विनोद लकड़ा, विपिन चंद्र पांडेय, लवली तन्तुबाई, प्रिय कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

समारोह के दौरान संगठन के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और नाच-गाने के साथ उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक भोज के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Karunakar Ram Tripathi
172

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.