Tranding

होली के दिन पति ने की पत्नी की हत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

दहेज में 10 लाख नगद,एक बाइक की मांग को लेकर, प्रताड़ित कर रहा पति ने होली के दिन ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी।शव को घर में बेड पर छोड़कर आरोपी फरार हो रहा था तभी लड़की के घर वाले मौके पर पहुंच गए। घटना बैरिया थाना क्षेत्र से खिरियाघाट, की बताई गई है मृतिका की पहचान,सलोनी सिंह,उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतिका के पति बिट्टू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है,वह योगापट्टी ब्लॉक में ग्रामीण आवास सहायक के पद पर कार्यरत है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया है।

मृतिका के पिता,विजय कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि वर्ष 2022 मेंअपनी बेटी,सलोनी सिंह की शादी बिट्टू कुमार सिंह,उम्र 28 वर्ष से की थी।दहेज में 10 लाख रुपया दिए थे,शादी के 1 साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चला इसके बाद 2023 से वह मेरी बेटी,सलोनी से और 10 लाख रुपया व बुलेट की मांग करने लगा,मैं इतने रुपए देने में असमर्थ था,इस वजह से थोड़ा समय मैं नेअपने दामाद से मांगा था,लेकिन वह नहीं माना,इसके बाद मेरी बेटी से मारपीट करने,घर से बाहर निकलने के धमकी देता रहा, अंततःउसने मेरी बेटी का गला दबाकर हत्या कर शव को बेड पर छोड़कर फरार हो रहा था, तभी मैं ने उसे पकड़ लिया,

मेरी बेटी को एक बेटी भी है।

Sdpo2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया किआरोपी को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
175

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.