हाफ़िज़ नियामत जर्नलिस्ट
मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
मछलीशहर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निकामुद्दीनपुर मछलीशहर स्थित सेंट जोसफ स्कूल की श्रेया सिंह ने टॉप कर बढ़ाया मान।
बताते चलें जिले के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सेंट जोसफ स्कूल मछलीशहर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया। कक्षा 12 की श्रेया सिंह ने 92% के साथ विद्यालय में टॉप किया, वही रितिका तिवारी 87.6%, सौम्या तिवारी ने 83.2%, एकांश सिंह ने 81.8% और सारा शेख़ और जोया खान ने 81.4% प्रतिशत प्राप्त किया। विद्यालय के बच्चों ने 90% से अधिक अंक तथा साथ बच्चे 80% से अधिक अंक प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती तोशी सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा चेयरमैन नोमान खान ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक विनोद यादव , सुनील बिंद ,सच्चिदानंद दुबे, ऋचा सिंह ,मनीष कुमार यादव ,संदीप श्रीवास्तव, मनीष सिंह, राम सिंह यादव ,तथा अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.