करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उ. प्र.
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में चयनित पियर एजुकेटर को नान मॉनिटरिंग इंसेंटिव जिसमें (घड़ी, बैग और छाता ) का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉक्टर अनिल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट समीउल्लाह, वरिष्ठ फार्मासिस्ट शशिबिन्द मिश्रा एवं किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधीक्षक नें किशोर किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अधिक से अधिक किशोर किशोरियों को इस कार्यक्रम से जोड़ें और जो आप लोग प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं उस विषय को महीने में बैठक करके सभी किशोर किशोरियों को समझाये।
काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने आशाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया तथा समय-समय पर पियर एजुकेटर का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने को कहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.