Tranding

जिला महिला चिकित्सालय के वसूली मामले में जांच समिति को मिन्नत गोरखपुरी ने अपना बयान दर्ज कराया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर में इलाज के एवज में वसूली किये जाने के मामले में एसआईसी द्वारा अपर निदेशक स्वास्थ्य, गोरखपुर मंडल के निर्देश पर जाँच समिति का गठन किया गया था । शिकायतकर्ता मिन्नत गोरखपुरी को अपना बयान अंकित कराने के लिए आज शुक्रवार को समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया था । शिकायतकर्ता ने समिति के सदस्यों पर अविश्वास व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों शपथ पत्र देते हुए ऐतराज जताया है कि उन्हें जिला महिला चिकित्सालय के समिति सदस्यों से निष्पक्ष जाँच की उम्मीद नही है । शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को पत्रक सौपते हुए इस प्रकरण के मजिस्ट्रियल जाँच की मांग की है । यही शपथ पत्र जांच समिति के सदस्यों को भी पीड़ित द्वारा सौंपा गया है । अब देखना यह है कि इस प्रकरण में मजिस्ट्रियल जाँच की संस्तुति की जाती है या इस प्रकरण को भी तमाम अन्य प्रकरणों की तरह जाँच के नाम पर ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.