Tranding

बैरिया पुलिस ने हत्या का प्रयास से सम्बन्धित दो नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा को जान से मारने की नियत से सर पर भुजाली से वार कर बुरी तरह जख्मी कर लहूलुहान कर दिया गया और जान से मारने की नियत से चाकू से जानलेवा हमला किया गया तथा चाकू का बाये हाथ में लगने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/2025 धारा 109/115(2)/351(3) BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 18.05.2025 को मुखबीर की सूचना पर थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार पासवान व उ0नि0 श्री शशांक पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण संतोष साह पुत्र स्व0 मदन साह निवासी चौबे टोला कोटवा रानीगंज थाना बैरिया जनपद बलिया, बच्चालाल साह पुत्र स्व0 मदन साह निवासी चौबेटोला कोटवा रानीगंज थाना बैरिया जनपद बलिया को साई बाबा मंदिर रानींगज के पास से नियमानुसार समय 10.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार पासवान थाना, उ0नि0 श्री शशांक पाण्डेय,

हे0का0 रामनगीना यादव,का0 राजकुमार,का0 विजय पटेल थाना बैरिया जनपद बलिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
199

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.