शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
कुमारबाग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित वार्ड नंबर चार,निवासी प्रदीप बैठ के पुत्र रतन कुमार,अम 18 वर्ष के घर के मामूली विवाद को लेकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया,आरोप अपने पाटीदार के ही हिमांशु बैठा, सुमित पटेल,मनोज बैठा पर लगाया गया है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि मृतक रतन कुमार,लुधियाना में मजदूरी करता था,वह 10 दिन पहले ही घरआया था। हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, हालंकि पुलिस ने जाल बिछाकर तीनोंआरोपियों को इंडो नेपाल बॉर्डर के सिकटा से धर दबोचकर बेतिया ले आई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.