शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मुख्यालय समेत जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में शाम में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।शाम 6:00 से रात 9:00 बजे तक सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच हुई ।वाहन जांच का नेतृत्व चंपारण रेंज डीआईजी, हरि किशोर राय खुद कर रहे थे,उनके साथ ही एस पी डॉक्टर शौर्य सुमन, एसडीपीओ विवेक दीप अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे वाहन जांच के दौरान एक-एक वाहन चालक को रोककर उनकी तलाशी ली गई वाहन जांच के दौरान डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली गई जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया गया। डीआईजी,एस पी के द्वारा वाहनजांच होते देख यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गई।डीआईजी ने संवाददाता को बताया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन जांच किया जा रहा है, एक साथ रेंज के हर थाना क्षेत्र में यहअभियान चलाया जाएगा।जांच के दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही है, वाहन जांच का उद्देश्य सुरक्षित यातायात और अपराध पर रोक लगाना है, उन्होंनेआगे बताया कि पुलिस पदाधिकारी को समय-समय पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया है,इस तरह के अभियान लगातार आगे भी चलते रहेंगे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.