शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री,मंगल पांडे,जिला के दौरे पर पहुंचे,जिला में पहुंचने के बाद बैरिया स्थित नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शुभारंभ किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का आम लोगों की जानकारी दी गई,साथ ही उपस्थित लोगों की सभी समस्याओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था,जिसमें सभी जरूरी सेवाएं उपकरण,चिकित्सा,एंबुलेंस पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई थी। सिविल सर्जन नेआम लोगों के स्वास्थ्य जांच भी कराई। इस अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी,बैरिया पीएचसी पर उपस्थित थे।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहे,साथ ही सभी चिकित्सापदाधिकारी,चिकित्कर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में ही उपस्थित नजरआए।शिविर के सफलआयोजन की जिम्मेदारी प्रभारी को दी गई थी।सिविल सर्जन,विजय कुमार ने सभी स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मियों को ड्यूटी लगाई थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.