Tranding

एकनंबरिया लॉटरी जुआ के खेल से नई पीढ़ी हो रही है बर्बाद,प्रशासन है मौन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एकनंबरीया लॉटरी जुआ इन दिनों नई पीढ़ी को बर्बाद करने पर तुला हुआ है।नगर में चारोंओर,चौक चौराहा, गलियों,कूचों,सड़क किनारे एकनंबरिया लॉटरी जुआ का धंधा चरम सीमा पर है,इसको चलाने वाले एजेंट खुलेआम घूमकर लोगों को जुआ खेला रहे हैं,इससे बहुत लोगों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। जुआ खेलने वाले लोगों के घरों में भुखमरी चल रही है। इससे सबसेअधिक रिक्शा वाला,टांगा वाला,ठेला वाला, चाय पान दुकान,होटल चलाने वाला,दैनिक मजदूर के साथ नई पीढ़ी के युवक भी दिग्भामित हो रहे हैं।एक एकनंबरीया लॉटरी के प्रति आकर्षित होकर सभी युवक मालामाल होने के चक्कर में पड़े हैं।इतना ही नहीं,उसके 

अलावा बेतिया में स्मैक,चरस गांजा,अफीम,शराब से ज्यादा खतरनाक नशा,एकनंबरीया लॉटरी जुआ नई पीढ़ी को उनके करियर को तबाह कर रही है।इस एकनंबरीया लॉटरी जुआ को बंद करने के लिए, इस पर नियंत्रण करने के लिए स्थानीय नागरिक मंच,बेतिया, तथा स्थानीय मानवाधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता, सुरैया सहाब ने जनहित में, चंपारण रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों,उपमहानिरीक्षक पुलिस,हरिकिशोर राय,जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन,एसडीपीओ,विवेक दीप नगर थानाअध्यक्ष सेअनुरोध किया है कि इस ख़तरनाक खेल,एकनंबरीया लॉटरी जुआ खेलने,खेलाने,बेचने वालों को पकडने,इन पर पैनी नजर रखने,जांच कर ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डालने की दिशा मेंअग्रसर कार्रवाई करना चाहेंगे,साथ ही लगातार

जांचअभियान चलाने की जरूरत स्थानीय नगर क्वासी महशूस कर रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.