Tranding

जीएमसीएच में स्ट्रेचर नहीं मिलने से प्रसव रोगी ने फर्श पर जना बच्चा,परिजन ने काटा बवाल,मचा हंगामा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थिति बहुत ही बुरी हो गई है,यहां प्रसव रोगियों के लिए स्ट्रेचर,बेड नहीं उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।आलम यह है कि स्ट्रेचर नहीं मिलने पर एक महिला ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, जबकि दूसरी महिला मरीज को गोद में उठाकर पहुंचाया, अस्पताल प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद सजग हुआ,आनंन फानन में स्ट्रेचर मंगाकर महिला को प्रसव वार्ड में भेजवाया गया। एक तीसरी प्रसव रोगी,जो रामनगर बरगजावा निवासी, संजू के पिता नंदचौधरी ने संवाददाता को बताया कि वह 1:00 बजेअस्पताल पहुंचे थे संजू को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी,पैदल चलने में असमर्थ थी,परिजन स्ट्रेचर के लिए दौड़ते रहे,करीबआधे घंटे तक स्ट्रेचर नहीं मिला तो संजू ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया,उसके साथआई महिला ने साड़ी से पर्दा डालकर बच्चे का जन्म कराया संवाददाता को कई रोगियों ने बताया कि इसअस्पताल की स्थिति बहुत ही घटिया हो गई है,रोगी को नहीं स्ट्रेचर मिल रहा है,नहीं बेड की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
192

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.