शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला पुलिस कप्तान ने एक समीक्षा बैठक,सरकारी बैंकों,गैर सरकारी बैंकों के मैनेजरों के साथ की,जिसमें बैंक की सिक्योरिटी से संबंधित बैठक पुलिस केंद्र स्थित सभागार कक्ष में किया गया,साथ ही सिक्योरिटी हेतु
आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस बैठक के दौरान, अनुमंडल पुलिसअधिकारी 01,नगर थाना प्रभारी उपस्थित थे।साथ ही इंडिया खबर संवाददाता को इस बात की जानकारी भी दी गई कि हर
सप्ताह,सोमवार,बुधवार, शनिवार को विशेष प्रतिवेदित एवं अविशेष प्रतिवेदित कांडों का समीक्षा अनुसंधानकर्ता के समकक्ष किया जाता है। जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा 20 विशेष प्रतिवेदित एवं 5 अविशेष प्रतिवेदित कांडों का समीक्षा अनुसंधानकर्ता के समकक्ष किया गया एवं निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.