शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
रात्रि के समय 4 युवक एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को झांसा देकर केले के खेत में लेजाकर उसके साथ दरिंदगी की,जब लड़की की स्थिति बिगड़ने पर आरोपियों ने बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना घनहा थाना क्षेत्र की बताई गई है,ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है,परिजनों ने इलाज हेतु गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज जारी है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि चारों आरोपियों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम किया,एक आरोपी की पहचान हो चुकी है,वह उत्तर प्रदेश के रामघाट निवासी, मुन्नाअंसारी है।अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता को अब तक होश नहीं आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद धनहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर रात को ही छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया,पुलिस यह भी जांच कर रही है की नाबालिक लड़की खेत तक कैसे पहुंची, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है,इसके साथ ही डॉग्स्क्वायड की टीम भी मामले की जांच में जुटी है।
बगहा एस पी,सुशांत कुमार सरोज ने संवाददाता को बताया कि चारोंआरोपियो की गिरफ्तारी हो चुकी है,हमारी प्राथमिकता है कि पीड़िता को न्याय मिले,साथ ही जल्द से जल्दआरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.