Tranding

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरिया हुई जागरूक

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम के द्वारा अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन परतावल ब्लॉक के कुल 24 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर किया गया, इस कार्यक्रम में माहवारी क्या है? माहवारी के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए किस तरह के साफ सफाई रखना चाहिए सेनेटरी पैड को यूज करने के लिए किशोरियों को प्रोत्साहित किया गया तथा साथ ही साथ किशोरियों में सैनिटरी नैपकिंस भी बांटा गया परतावल ब्लॉक के किशोर स्वास्थ्य काउंसलऱ अनिरुद्ध गुप्ता ने एक नारे के साथ शर्म नहीं सम्मान है स्त्रियों की पहचान है के साथ अपने संबोधन को आगे बढ़ाया काउंसलर गुप्ता ने बताया कि 28 मई को यह दिवस मनाने के पीछे के तर्क है कि महावारी 28 दिनों की होती है और आमतौर पर 5 दिनों तक रहती है इसलिए साल के पांचवे महीने में 28 तारीख को यह दिवस मनाया जाता है पीरियड के दौरान किशोरियों को पूरी तरह से साफ सफाई रखना चाहिए जिससे कि किसी भी तरह की कोई बीमारी न फैले। इस अवसर पर ए एन एम, सी एच ओ किशोरिया एवं गार्जियन भी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
172

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.