Tranding

मुन्ना कापरी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष देवघर, झारखंड बनाया गया।

देवघर, झारखंड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं राष्ट्रीय सचिव, महिला विंग मधु सिन्हा की संस्तुति पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने देवघर - झारखंड निवासी जोनल हेड भानु मित्र एवं पत्रकार - प्रातः आवाज़, श्रम बिंदु व द भारत मित्र अखबार - श्री मुन्ना कापरी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष देवघर, झारखंड बनाया गया है एवं आशा व्यक्त की है कि वह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में शहर से लेकर गांव के सभी पत्रकारों को जोड़ कर पत्रकार हित की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहेंगे।

वहीं मुन्ना कापरी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका मैं सदैव निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा।

मुन्ना कापरी को जिला अध्यक्ष देवघर, झारखंड बनाये जाने पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. परवेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, राष्ट्रीय कांउसिल सदस्य मो एजाजुल हक एवं के एम राज, प्रदेश प्रभारी प्रमोद पासवान, प्रदेश संरक्षक असदुर रहमान, प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू व आतिफ खान, रफी समी, मो सलमान खान, विपिन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा रामगढ़ जिला अध्यक्ष, सद्दाम हुसैन जामताड़ा जिला अध्यक्ष, शिराजी रहमान धनबाद, कृष्णा गोस्वामी, मनोज पाण्डेय, काजल तिवारी, रंजीत गोस्वामी आदि पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
168

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.