धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सहतवार मूल चौरसिया के नेतृत्व ने थाना सहतवार पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस बयान के मुताबिक आज दिनांक 31.05.2025 को सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 मुन्ना राम हमराह फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखविरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 111/2025 धारा 69,352,351(3) BNS थाना सहतवार जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रशान्त यादव उर्फ पप्पू पुत्र कमला यादव निवासी चाई छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया को ग्राम चाई छपरा अभियुक्त के घर के सामने सहन से आज दिनांक 31.05.2025 को समय 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.