Tranding

इमाम अहमद रज़ा अवार्ड से नवाजे गए मुफ्ती मोहम्मद शोऐब रज़ा।

सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश।

जनपद के मरकज़ी इदारा दारुल उलूम इमाम अहमद रज़ा में आयोजित सिल्वर जुबली पैयाम-ए-हक कॉन्फ्रेंस और जलसा-ए-दस्तार बंदी में युवा विद्वान एवं लेखक मुफ्ती मुहम्मद शोऐब रज़ा निज़ामी फ़ैज़ी को 'इमाम अहमद रज़ा अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर देश भर से आए बड़े-बड़े उलमा और मशहूर मशाइख तथा प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में मुफ्ती शोऐब रज़ा को उनकी विविध सेवाओं और शैक्षिक तथा साहित्यिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

मुफ्ती शोऐब रज़ा ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद दो दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और एक सक्रिय पत्रकार एवं साहित्यकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह गोरखपुर के गोला बाज़ार में शहर के क़ाज़ी की ज़िम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वह केवल 28 वर्ष की आयु में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

इमाम अहमद रज़ा अवार्ड प्राप्त करने वाले अन्य विद्वानों में दारुल उलूम फ़ैज़ुर्रसूल बरावं शरीफ के शैखुलहदीस़ हज़रत अल्लामा मुहम्मद इस्माइल हाशमी, माहनामा अशरफिया मुबारकपुर के चीफ एडिटर हज़रत अल्लामा मुबारक हुसैन मिस्बाही, फाज़िल-ए-बग़दाद हज़रत अल्लामा मुफ्ती मुख्तारुलहसन बग़दादी, हज़रत अल्लामा मुफ्ती अबुल हसन क़ादरी रज़वी जामिया अमजदिया घोसी मऊ और अन्य शामिल हैं।

इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सत्र की जानकारी दारुल उलूम के प्रतिष्ठित शिक्षक हाफ़िज़ शाह आलम रिज़वी ने मीडिया को प्रदान की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
184

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.