शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
कुमारबाग थाना क्षेत्र के मरचिया गांव में बहू के मायके वालों ने दामाद और उसकी मां की जबरदस्त पिटाई कर दी।इसके बाद दामाद का अपहरण कर लिया गया। घटना,4:00 बजे की बताई गई है,पीड़िता सरली खातून ने बहु समेत नौ लोगों के खिलाफ कुमारबाग थाने में, प्राथमिकी दर्ज कराई है।सरली खातून ने संवाददाता को बताया कि उसके बेटे,अब्दुल कलाम की शादी महुआवा गांव निवासी सलीमा खातुन से हुई थी।सलीमा केअनैतिक संबंधों का अब्दुल विरोध करता था,इसी बात को लेकर बहू अपने मायके वालों को बुलाकर अक्सर मारपीट करवाती थी,26 मई को भी सलीमा ने अपने घर वालों को बुलाया,सभी आरोपी लाठी,फट्टा,गड़ासा,दाब से लैस होकरआए,उन्होंने सरली खातून औरअब्दुल कलाम की पिटाई कर दी,इसके बाद अब्दुल कलाम को जबरन उठाकर अपहरण कर ले गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.