Tranding

पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत - जनार्दन यादव

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खलीलाबाद संत कबीर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद श्री जनार्दन यादव थे ।श्री जनार्दन यादव ने इस अवसर पर शिक्षकों तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम वायु को दूषित होने से बचायें ।पौधोंसे निकलने वाला ऑक्सीजन समस्त जंतुओं के लिए प्राण वायु है ।इस प्राण वायु को बचाने के लिए ,उसको संरक्षित करने के लिए , उसमें वृद्धि करने के लिए हमको अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडूलीडर्स यूपी के जिला संयोजक चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि इस वर्ष की थीम है । चन्द्रशेखर मिश्र ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक आने वाले मानव जीवन के लिए ,आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है ।अतः हमको इसके प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह के प्लास्टिक को रिसाइकल भी नहीं किया जा सकता और यह प्लास्टिक वातावरण के द्वारा नष्ट भी नहीं होता है ।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री जनार्दन यादव ने वृक्षारोपण किया साथ ही साथ सभी शिक्षकों ने परिसर में एक-एक पेड़ लगाए तथा बच्चों ने भी वृक्षारोपण किया । सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि इस वर्ष हम सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे ।बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित चित्रकला गतिविधि में प्रतिभाग किया ।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शशिकिरन शिवकुमार धर दूबे उर्मिला , गरिमा श्रीवास्तवा , सरिता मौर्या,ममता गुप्ता,सुनीता यादव, दिनेश शर्मा जितेंद्र नाथ पांडे ,दीपक चौहान , साबिर अली , दुर्गेश श्रीवास्तव, निर्मल यादव ,अरविंद त्रिपाठी मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
179

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.