Tranding

बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की आपदा से बचाने अभियान में सम्मिलित हों- रामजीशरण राय

विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2025 के उपलक्ष में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

*तंबाकू धीमा जहर है- ऋषि रावत

डा रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

म.प्र. वॉलेंट्री हेल्थ एसोशिएशन व स्वदेश ग्रामोत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2025 के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में *"आकर्षण का पर्दाफाश : तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति का खुलासा करना"* विषय पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शासकीय आईटीआई कॉलेज के सभागार में किया गया। 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि ऋषि रावत प्राचार्य आईटीआई कॉलेज, विशिष्ट अतिथि अशोककुमार शाक्य परियोजना समन्वयक एम्बेड दतिया, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज मुखरैया, सचिन शर्मा व अध्यक्षता रामजीशरण राय ने की। मुख्य अतिथि श्री रावत ने तंबाकू को धीमा जहर बताते हुए कहा कि यह सेवन करने वालों को मौत की ओर ले जाता है। विशिष्ट अतिथि सचिन शर्मा ने युवाओं से स्वयं व मित्रों को तंबाकू से बचाने की अपील की। 

अध्यक्षता कर रहे रामजीशरण राय ने बताया कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (GATS 2016) के अनुसार मध्यप्रदेश में 34.2℅ 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं जिनमें 50.2℅ पुरूष और 17.3℅ महिलाएं शामिल हैं। वहीं GYTS 2019 के अनुसार 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 3.9℅ स्कूली छात्र किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करते हैं। उन्होंने आकर्षक पैकेजिंग, भ्रामक विज्ञापनों और डिजाइन, प्रलोभन से बचाने व बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की आपदा से बचाने के लिए तंबाकू मुक्त अभियान में सम्मिलित होने की अपील की। अशोककुमार शाक्य ने उपस्थित युवाओं को सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बलवीर पांचाल ने संचालन व प्रीति शिवहरे ने आभार व्यक्त किया। 

आयोजित कार्यशाला के अन्त में *"आकर्षण का पर्दाफाश : तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति का खुलासा करना"* की दतिया जिले में वातावरण निर्मित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कराए गए। युवाओं ने नारे लगाए गए। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशिक्षण अधिकारी विनय गुप्ता, कु. रीना बन, अभिषेक तिवारी, छात्र आशीष कुशवाहा, हेमंत प्रजापति, अक्षय राय, अमित कुमार, राज पाल, आदित्य उपाध्याय, पीयूष राजपूत, अभय दाँगी, भूपेंद्र कुशवाहा, रवि बघेल आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी पीयूष राय ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.