Tranding

थाना मनियर पुलिस ने दुष्कर्म से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही अपराधो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के कुशल नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस टीम को सफलता मिली है।

बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 चन्द्रहास राम मय हमराह हे0का0 कमला यादव व का0 रितेश पाण्डेय के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र , रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति पेण्डिंग विवेचना वांछित अभियुक्त करते हुए ग्राम बहदुरा चट्टी पर मौजुद थे कि मुखबीर खास ने जरिये दूरभाष बताया कि आपके मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम खटंगा इसार पिठापही थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया इस समय पुरुषोत्तम पट्टी चट्टी पर एक चाय की दुकान पर बैठा है । वह किसी साधन पकड़कर कहीं भागने की फिराक में है अगर जल्दी किया जाए तो गिरफ्तार किया जा सकता है। मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम बहदुरा चट्टी से प्रस्थान कर पुरुषोत्तम पट्टी पहुंची, चाय की दुकान की तरफ वह व्यक्ति हम लोगों को अपनी तरफ आता देखकर वहां से उठ कर भागने लगा कि लगभग 100 मीटर जाते जाते उस व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ कर लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति नें अपना नाम राजकुमार पुत्र मोतीलाल निवासी खटंगा इसार पिठापट्टी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 26 वर्ष बताया । नाम पता तस्दीक होने पर मौके पर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
183

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.