भारत समाचार एजेंसी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर के कैंपियरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विधायक फतेह बहादुर सिंह के काफिले की एक कार सोनवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में फतेह बहादुर सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो-तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। वे राज्य की राजनीति में एक वरिष्ठ और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। पूर्व में वे बहुजन समाज पार्टी की सरकार में वन मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।
फिलहाल विधायक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, खबर मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.